आज का राशिफल 5 सितंबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।
● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें
● आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपके पिताजी के सहयोग से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें, यदि किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टो मे आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें व घुमाने फिराने लेकर जाए। भाई बहनों के साथ आज आपके कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले। यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है, जिसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसे समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। यदि आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 7 अक्टूबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!