ज्योतिषी

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसके फलीभूत होने का समय आ गया है।भावनाओं में बहकर आप कोई गलत कदम ना उठाएं। कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर पहले ध्यान दें। और ज्यादा जिम्मेदारियां अपने ऊपर ना लें।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। तथा आप प्रत्येक कार्य को सलीके और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही अपने लक्ष्य को भी हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें। अन्यथा जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपका रुझान रहेगा। पिछले कुछ समय से भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। और आपसी संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। आपके मान-सम्मान तथा यश कीर्ति का ग्राफ ऊपर की ओर चढ़ेगा। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बिना मतलब किसी से भी ना उलझें। आपके नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने एडमिशन से संबंधित चिंता बनी रहेगी।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून और राहत महसूस होगी। इस समय आर्थिक गतिविधियों को भी और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। किसी की चालाकी अथवा चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन काम की अधिकता रहेगी। परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। यह समय अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपकी कामयाबी की वजह से जलन की भावना भी रख सकते हैं। परंतु सबको नजरअंदाज करके आप अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने वाली है। आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो मामला और उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी किसी भी गोपनीय बात को उजागर ना करें।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक ही किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कार्यों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। ध्यान रखें कि आपकी कोई योजना सार्वजनिक ना हो, वरना कोई अन्य व्यक्ति गलत भावना से इसका फायदा उठा सकता है।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी। और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट ना आने दें। आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। अपनी इन कमियों में सुधार लाएं। बच्चों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि अनुभव की कमीं से कोई काम बिगड़ सकता है। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। विद्यार्थियों की भी एडमिशन से संबंधित चिंता दूर होगी। इस समय किसी प्रकार के आर्थिक नुकसान होने की आकांक्षा लग रही है, इसलिए रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। और कहीं भी निवेश ना करें। आपके अपने मित्र ही आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। तथा आपके जीवन में अप्रत्याशित सकारात्मक बदलाव भी आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उनकी अवहेलना करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। अनजान लोगों के साथ बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। और आप बहुत राहत महसूस करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में खुशी और सुकून रहेगा। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित फाइलों को कंप्लीट रखें। आप अपनी ही किसी जिद की वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े : 


 ● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

 ● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

 ● 2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान

                                    •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

 ● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News