ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 20 अक्टूबर 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आज पूर्व में किए हुए काम का लाभ मिलेगा। कोई काम बन जाने से इनको खुशी मिलेगी। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपकी सोच बदलेगी। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई में कम रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि अधिक रहेगी। किसी शुभ काम में सहभागी हो सकते हैं।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार और रोजगार आपका आज अच्छा चलेगा। पिता के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा, आपके काम और व्यवहार से पिता को खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, संयम से कम लें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी धुन में हैं तो उसी में रहिए किसी की बात को दिल से लगाने की जरूरत नहीं हैं। नौकरी करने वाले आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सोच विचार में रहेंगे, कमाई बढ़ाने को लेकर आप सोच विचार कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको मेहनत के अनुसार बेहतर परिणाम देंगे। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करने की आज गलती न करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको मन में कोई बात दबाकर नहीं बैठना है जो दिल में है कह डालिए। दिल के जज्बात प्रेमी तक पहुंचा सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कामकाजी महिलाओं को अपने काम में संतुष्टि की कमी हो सकती है, कुछ नया करना चाहेंगे। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, आज खर्च का योग बना हुआ है। कोई मित्र या करीबी नाराज हो सकता है।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। कोई अटका काम आज पूरा हो सकता है। कोई अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को आज काम में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे अटके हुए काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको लाभ और खुशी मिलेगी। लव लाइफ भी आपकी आज अच्छी रहेगी। अपने समय का सदुपयोग करें दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए, शौक की चीजों पर व्यय होने का दिखता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों से भी राय विचार कर लेना चाहिए।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा धन का लाभ मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज परिवार के साथ खरीदारी पर भी जा सकते हैं, परिवार की खुशी के लिए बजट की मोह त्यागना होगा। लेन-देन को लेकर सावधान रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। आप अगर कोई पारिवारिक बिजनस करते हैं तो इसमें आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए नियम के दायरे में रहकर काम करें। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, नए दोस्त बन सकते हैं।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन काफी हलचल भरा रहेगा। वस्त्रों और आभूषण के कारोबार से जुड़े लोगों की कारोबार में अच्छी कमाई होगी। धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए आपके पक्ष में रहेगा। ससुराल के लोगों से संपर्क हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन अपने काम के प्रति गंभीर और जिम्मेदार रहना होगा। कोई अटका हुआ काम भी आज शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने आप पर भरोसा रखें। आज कारोबार में तेजी रहने से आप अपने किसी सहयोगी और रिश्तेदार की मदद ले सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम आसानी से पूरा कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामनों की खरीदारी में धन और समय खर्च करना होगा। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है, अपनी कला के प्रदर्शन से आप लाभ पाएंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके व्यक्तित्व का आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, करोबार में अच्छी कमाई होने से प्रसन्न होंगे। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं, कुछ मन में चल रहा है तो कह दीजिए।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ नया करने की चाहत रहेगी। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिल सकती है। सलाह है कि आज पुरानी बातों को छेड़ने से बचें नहीं तो तनाव होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग से प्रेमपूर्ण माहौल बनेगा। सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





