📅 Friday, 09 October 2026 | 01:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,423.96 ▼ -214.74 (-0.30%) • निफ्टी 50: 22,501.30 ▼ -101.80 (-0.45%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

धन के दाता शुक्र धनु राशि में होंगे उदय, इन 4 राशि के लोगों को जबरदस्त धनलाभ के योग

📅 14 January 2022, 02:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धन के दाता शुक्र धनु राशि में होंगे उदय, इन 4 राशि के लोगों को जबरदस्त धनलाभ के योग
धन के दाता शुक्र धनु राशि में होंगे उदय, इन 4 राशि के लोगों को जबरदस्त धनलाभ के योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन, अस्त या उदय होते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें शुक्र ग्रह 6 जनवरी 2022 को प्रात: 3 बजकर 37 मिनट पर अस्त हुए थे। वहीं शुक्र 11 जनवरी 2022 को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर उदय हो गए हैं। जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके कारकत्व में कमी आ जाती है। वही जब कोई उदय होता है उसका पूरा प्रभाव मानव पर पड़ने लगता है। 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, भोगविलास, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र उदय होते हैं तो इन चीजों में बढ़ोत्तरी होती है और इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।

Business Idea : मात्र 10 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये शानदार बिजनेस, होगी बम्पर कमाई

मेष राशि:

मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। वहीं मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र उनके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और इस अवधि में शुक्र आपके नवम भाव में उदय हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आपको अपने दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। जीवन साथी के माध्यम से भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। आप की यात्राएं काफी होंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। करियर में सफलता मिल सकती है।

रिटायरमेंट प्लानिंग : रिटायरमेंट के लिए करना चाहते है सुरक्षित निवेश, VPF में PPF से ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानिए डिटेल्स

मिथुन राशि:

इस राशि के स्वामी बुध हैं और यह वायु तत्व की राशि होती है। इसके अलावा शुक्र, बुध के मित्र ग्रह हैं। साथ ही शुक्र मिथुन राशि के सातवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में शुक्र का ये प्रभाव आपके दांपत्य जीवन को मुख्य रूप से प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनसे आपके संबंध मजबूत होंगे। रिश्ते में प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो यह समय व्यापारिक समझौतों के लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है।

रिकरिंग स्कीम(RD): SBI और Post Office में किसकी रिकरिंग स्कीम बेहतर, कहां निवेश पर अधिक मिलेगा ब्याज, जानिए

सिंह राशि:

शुक्र का उदय होते ही नई नौकरी की सौगात मिलेगी। जो लोग जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए भी शुक्र का उदय शुभ साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर का योग है। आर्थिक लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। खुद का बिजनेस करने वालों के लिए शुक्र-उदय लाभकारी रहेगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा। 

क्या आप भी बनना चाहते है अमीर : मात्र 20 रुपये का निवेश बनाएगा आपको 10 करोड़ का मालिक, जानिए कैसे

कुंभ राशि:

वर्तमान समय में शुक्र ग्रह आपके एकादश भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में एकादश भाव में शुक्र की उपस्थिति आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहने वाली है। सर्वप्रथम आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इन दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है और यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें