ज्योतिषी
30 साल बाद बना नवपंचम योग, इन राशियों की बल्ले-बल्ले होंगी मालामाल, बिजनेस में सफलता के योग
Pushplata
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके थे। इसके साथ ही कुंभ राशि में शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी दुर्लभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों को धन लाभ के साथ पैसों की तंगी से निजात मिल जाती है। माना जा रहा है कि ऐसा योग करीब 30 साल के बाद बना है। जानिए नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलने वाला है लाभ।
मेष राशि
इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो सकते हैं। बिजनेस में भी अपार सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ सुखी जीवन बीता पाएंगे। पार्टनर के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशि
इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम को देखते हुए पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। दूसरे को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में भी अपार सफलता मिल सकता है। धन धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि में शुक्र पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन-वैभव की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही भौतिक सुख मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।