Sunday, 14 June 2026

राजस्थान

विप्र फाउंडेशन जोन 1-G में युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी घोषित

चन्द्रशेखर मेहता
विप्र फाउंडेशन जोन 1-G में युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी घोषित
विप्र फाउंडेशन जोन 1-G में युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी घोषित

चन्द्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़. विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1-G के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विकास शर्मा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष  योगेश जोशी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ललित उपाध्याय के अनुमोदन के बाद यह नियुक्तियाँ की गई हैं.

नियुक्त पदाधिकारियों मे नितेश जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष सागवाड़ा, डूंगरपुर, लोकेश भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष धरियावद, प्रतापगढ़, राघव वैष्णव प्रदेश उपाध्यक्ष बांसवाड़ा, भावेश उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष, सागवाड़ा, डूंगरपुर, एडवोकेट मुकेश भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगरपुर, भरत जोशी प्रदेश महामंत्री (पूर्व पार्षद) डूंगरपुर, रिंकू रावल प्रदेश मंत्री देव सोमनाथ, डूंगरपुर, नितेश पंड्या प्रदेश मंत्री, बांसवाड़ा विप्र फाउंडेशन प्रदेश मीडिया संयोजक चन्द्रशेखर मेहता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति आदेश प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश शर्मा द्वारा जारी किये गए. कार्यकारिणी की घोषणा से युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News