क्रूड में तेजी के बीच शेयर बाजार में गिरावट :सेंसेक्स 1000 अंक गिरने से 4 लाख करोड़ खाक
नई दिल्ली.
Stock Market Crash BREAKING News: सोमवार, 11 May 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 807.12 अंक यानी 1.04 प्रतिशत गिरकर 76,521.06 पर पहुंच गया. इसके बाद सेंसेक्स 1000 अंक तक टूट गया. वहीं व्यापक बाजार वाला निफ्टी 237.05 अंक यानी 0.98 प्रतिशत गिरकर 23,939.10 पर कारोबार करता दिखा. बाजार (Share Market News) में कमजोरी का माहौल बना रहा. 1,814 शेयर गिरावट में रहे जबकि 960 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे. 221 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
जिसका अंदेशा था वहीं हुआ... और हफ्ते के पहले ही दिन कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. क्रूड ऑयल में तेजी, सोने-चांदी में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही सेंसेक्स के 1000 प्वाइंट तक गिरने से निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये खाक हो गए.
शुक्रवार को 77,328 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स सोमवार सुबह 76,638 अंक पर खुला लेकिन कुछ देर बार ही यह गिरकर 76,363 अंक पर आ गया. इस दौरान सभी 30 शेयर को लाल निशान के साथ कारोबार करते देखा गया. इसके अलावा निफ्टी सूचकांक भी करीब 300 अंक टूट गया. आइए जानते हैं शेयर बाजार में गिरावट के 5 कारण-
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →