📅 Saturday, 03 October 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन : विद्यालय के बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

📅 17 May 2026, 12:08 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन : विद्यालय के बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन : विद्यालय के बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक की मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने अभिभावकों के सामने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने छात्र छात्राओं को ग्रीष्मावकाश के बाद बालकों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना प्रस्तुत की।

वरिष्ठ अध्यापक रुप सिंह फागणा ने अभिभावकों को पीएम श्री विद्यालय की गतिविधियों पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी । कार्यक्रम में प्राध्यापक लक्ष्मण लाल गुर्जर ने असाक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर दिया। राजकीय उप जिला चिकित्सालय के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बहाउल मुस्तफा शेख, ज्योति डांगी, मीनाक्षी, सीताराम जाट द्वारा सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

सीबीईओ नारायण सिंह राव की पहल पर विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मावकाश में पठन हेतु पुस्तकालय से महापुरुषों की जीवनियां, वैज्ञानिक आविष्कार व सांस्कृतिक धरोहर से सम्बंधित पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, नीलम शर्मा, सीमा जांगीड़, चंचल विश्नोई, भैरुलाल जीनगर, कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, सर्वेश्वर सालवी,बालकृष्ण आमेटा, शक्ति सिंह चौहान,,सुरभि छीपा सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें