घर में पीले रंग की वस्तुओं को इस दिशा में रखने से मिलेगा लाभ
पीले रंग से संबंधित चीज़ों को नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिएपीले रंग की चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में खने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
किस रंग की वस्तुओं को किस दिशा में रखना चाहिए और उनका क्या प्रभाव होता है? पीले रंग की चीज़ों में हर वो चीज़ आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं, उन्हें घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
पीले रंग की चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है, लीवर का संचालन अच्छा रहता है और पाचन क्रिया अच्छे से होती है, लिहाजा पीले रंग से संबंधित चीज़ों को नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में हर दिशा, वस्तु, रंग और हर छोटी चीज़ का महत्व माना जाता है। घर में रखी या फिर उपयोग में आने वाली हर चीज़ के लिए वास्तु शास्त्र में एक दिशा चुनी गई है। ऐसे ही हमसे जुड़े रंगों का भी हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। सही रंगो का चुनाव करना बेहद ज़रूरी होता है। रंगों से ज़िंदगी रंगीन बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगो की भी दिशा होती है। आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते है कि किस रंग की वस्तु किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है।
आज सबसे पहले बात करेंगे पीले रंग की चीज़ों के बारे में। पीले रंग की चीज़ों में हर वो चीज़ आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं। यूं तो पीले रंग को शुभ माना जाता है। पीला रंग भगवान को भी प्रिय होता है। इसलिए सभी पीले रंग की चीज़ों के लिए दिशा का चुनाव किया गया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 6 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 5 सितंबर 2026 शनिवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 4 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान