Tuesday, 10 March 2026

ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र : जन्‍माष्‍टमी से ठीक पहले ‘सूर्य’ करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के साथ होगा अपार धन लाभ!

Pushplata
ज्योतिष शास्त्र : जन्‍माष्‍टमी से ठीक पहले ‘सूर्य’ करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के साथ होगा अपार धन लाभ!
ज्योतिष शास्त्र : जन्‍माष्‍टमी से ठीक पहले ‘सूर्य’ करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के साथ होगा अपार धन लाभ!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह और नक्षत्र में किसी न किसी प्रकार का परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। जब यह बदलाव किसी खास मौके पर होता है तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। 4 राशियों के लोगों के लिए अगस्त माह का दूसरा भाग काफी शुभ रहेगा। इन लोगों पर भगवान कृष्ण और सूर्य देव अपनी कृपा बरसाएंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 को भाद्रपद मास की अष्टमी को मनाई जाएगी और उससे एक दिन पहले 17 अगस्त 2022 को सूर्य राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अभी सूर्य कर्क राशि में है। इसी के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ सूर्य देव की भी कृपा बनी रहेगी। इनकी कृपा से इस राशि के लोगों की किस्मत खुल जाएगी। सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश 4 राशियों के लोगों को तीनों स्थिति-धन-प्रतिष्ठा देगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में:-

जन्माष्टमी 2022 से चमकेगी इन राशियों की किस्मत!

मेष (Aries) : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। धन लाभ होगा। लव लाइफ, दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer) : सूर्य अभी भी कर्क राशि में है और 17 अगस्त को राशि परिवर्तन कर निकल जाएगा। कर्क राशि से सूर्य के जाने से इस राशि के लोगों को लाभ होगा। करियर में इन्हें बड़ी तरक्की मिल सकती है। स्थानान्तरण, पदोन्नति, नई नौकरी मिलने के योग हैं। यह बदलाव भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। व्यापारियों को भी लाभ होगा।

सिंह (Leo) : सूर्य सिंह में ही प्रवेश करेगा और सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इन लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है। प्रमोशन मिल सकता है। कोर्ट में कोई मामला चल रहा था तो उसका समाधान निकाला जाएगा। करियर से जुड़ी अहम खबर आपको मिल सकती है।

तुला (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। उन्हें धन लाभ होगा। करियर में लाभ होगा। खासकर कारोबारियों को बड़ा लाभ होगा। उनका कारोबार अच्छा चलेगा और बड़े ऑर्डर मिलने, मुनाफा बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News