एप डाउनलोड करें

शादी से ठीक पहले भगा दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर पीछा कर ऐसे रचाई शादी

उत्तर प्रदेश Published by: Paliwalwani Updated Wed, 24 May 2023 12:09 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश. बरेली में हुई एक शादी की चर्चा खूब हो रही है। शादी से पहले दुल्हन को पता चला कि दूल्हा बारात से ही फरार हो गया है तो दुल्हन ने करीब 20 किमी तक पीछा किया और दूल्हे को पकड़कर शादी रचाई। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन शादी से पहले ही दूल्हा शादी से इंकार कर भागने लगा था।

भागने की फिराक में था दूल्हा

शादी का यह अजब-गजब मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है, जहां दुलहन शादी के लिए तैयार थी लेकिन उसे भनक लगी कि दूल्हा शादी से इंकार कर रहा है। वह भागने की फिराक है। दुल्हन ने फोन किया तो दूल्हा कहने लगा कि वह बदायूं अपने घर से मां को लेने जा रहा है। हालांकि दुल्हन को शक हुआ तो दूल्हे की खोज में निकल पड़ी।

मंदिर में रचाई शादी

दूल्हा बरेली शहर की सीमा के बाहर एक पुलिस स्टेशन के पास मिल गया, जो बस में सवार था। दुल्हन ने दूल्हे को बस से उतार कर पास के एक मंदिर में ले गई और दोनों ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। साथ ही इस शादी की खूब चर्चा भी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों का करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन भी शादी के तैयार हो गए थे। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन शादी से पहले दूल्हे का मन बदल गया और वह शादी से इंकार करने लगा। जब इसकी भनक दुल्हन को लगी तो उसने 20 किमी पीछा कर दूल्हे को पकड़ा और फिर शादी रचाई है।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा कि बेचारे ने बहुत बचने की कोशिश की लेकिन बच नहीं पाया आखिर अनहोनी को कौन टाल सकता है? एक अन्य यूजर ने लिखा-” शादी नहीं करनी थी तो वह पहले हां क्यों बोला? शादी की तैयारी करने के बाद भागने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने कहा- “दूल्हा भी किसी मजबूरी में रहा होगा, एक तरफा बात हो रही है। वैसे बिना परिवार के कौन सी शादी सहमती से होती है?”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next