पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर.

इंदौर में अनंत चतुर्दशी के अगले दिन 26 सितंबर 2026, शनिवार की छुट्टी प्रशासन द्वारा इसलिए घोषित नहीं की गई, क्योंकि उस दिन पहले से ही सरकारी विभागों में महीने का चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश था. प्रशासन के इस फैसले के पीछे के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं, चौथा शनिवार इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा दी गई, जानकारी के अनुसार, अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 शुक्रवार के अगले दिन यानी 26 सितंबर 2026 को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा था. 

सरकारी नियमों के तहत चौथे शनिवार को अधिकांश शासकीय कार्यालयों और बैंकों में पहले से ही तय छुट्टी/अवकाश रहता है. परंपरा में बदलाव: हर साल इंदौर में अनंत चतुर्दशी के प्रसिद्ध चल समारोह (झांकियों) को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, जो पूरी रात चलता है. इसके चलते प्रशासन अगले दिन "स्थानीय अवकाश" घोषित करता आया है. लेकिन इस बार पहले से ही शनिवार का अवकाश होने के कारण अलग से स्थानीय अवकाश की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं समझी गई. 

इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा

आज जिला व सत्र न्यायालय, इंदौर और उसके अधीनस्थ-न्यायालयों में अनंत-चतुर्दशी के दूसरे-दिन का स्थानीय-अवकाश नही रहेगा और सभी न्यायालयों में काम-काज होगा...! 

इंदौर अभिभाषक संघ, इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायालय इंदौर में अनंत चतुर्दशी के दूसरे-दिन स्थानीय अवकाश घोषित होता रहा हैं.

श्री गोपाल कचोलिया ने पालीवाल वाणी को बताया है कि सामान्य तौर पर हर साल जिला कलेक्टर इंदौर द्वारा स्थानीय-अवकाश घोषित करने के बाद प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर भी प्रधान जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ-न्यायालयों के लिए अनंत-चतुर्दशी के दूसरे-दिन का स्थानीय-अवकाश घोषित कर देते थे. लेकिन इस बार शासकीय कार्यालयों के लिए पहले से ही शनिवार का अवकाश घोषित होने की वजह से कलेक्टर इंदौर ने सरकारी कार्यालयों हेतु अलग से अनंत-चतुर्दशी के दूसरे-दिन का स्थानीय-अवकाश घोषित नही किया था. जिला कलेक्टर इंदौर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाशों की सूची में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन का स्थानीय-अवकाश घोषित नही होने के कारण से प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर ने भी प्रधान जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ-न्यायालयों के लिए अनंत-चतुर्दशी के दूसरे-दिन का स्थानीय-अवकाश घोषित नही किया था. इसलिए आज दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार को अनंत-चतुर्दशी के दूसरे-दिन प्रधान जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ-न्यायालयों में अवकाश नही रहेगा और सभी न्यायालयों में आम दिन की तरहा काम-काज होगा.

अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी

अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन जिले में पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में छुट्‌टी इंदौर में टूटेगी पुरानी परंपरा अनंत चतुर्दशी के अगले दिन इंदौर में टूटेगी पुरानी परंपरा... अनंत चतुर्दशी के अगले दिन नहीं रहेगा अवकाश...! कलेक्टर शिवम वर्मा ने दी. इंदौर में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं रहेगा, स्थानीय अवकाश

इंदौर में हर साल गणेश विसर्जन चल समारोह के रतजगा के चलते दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश  घोषित नहीं किया गया ... इसका कारण बताया गया कि कलेक्टर शिवम वर्मा ने पहले ही तीन स्थानीय अवकाश और अहिल्या उत्सव के दिन आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया... 

  • बता दें कि जिला कलेक्टर को ज्यादा से ज्यादा तीन दिनों का ही स्थानीय अवकाश घोषित करने की पात्रता है, जिसके चलते 26 सितंबर 2026 को इंदौर में स्थानीय अवकाश नहीं रहेगा. हालांकि शनिवार के चलते सभी शासकीय कार्यालय में अवकाश रहेगा.
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook