गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी की छात्रा वंशिका शर्मा और याशी बागोरा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन

राजसमंद. नाथद्वारा शहर के 'द गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी' स्कूल की होनहार छात्राओं ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तथा याशी बागोरा का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

राजसमंद में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-17 (49 किग्रा भार वर्ग) में वंशिका शर्मा ने अपने बेहतरीन दांव-पेच और शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 

इस जीत के साथ ही वंशिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. आगामी 28 सितंबर 2026 से डीग (भरतपुर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में वंशिका गोल्डन ड्रीम्स एकेडमी और राजसमंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

वहीं, विद्यालय की एक अन्य प्रतिभावान छात्रा याशी बागोरा ने भी जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया. साथ ही एक अन्य छात्रा याहवी बागोरा ने भी जूडो में कांस्य पदक प्राप्त किया.

दोनों छात्राओं की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गरिमा बागोरा एवं निदेशक गौरव बागोरा ने तथा विद्यालय परिवार, अध्यापकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय हासिल करने की कामना की है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook