इंदौऱ. पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित करने में आता है कि श्री शरदचंद्र पिता स्वर्गीय श्री भंवरलाल जी जोशी (ग्राम. नारायणगढ़) का स्वर्गवास कल दिनांक 28 सितंबर 2026 सोमवार को हो गया हैं.
जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 मंगलवार को दोपहर 1.00 बजे निज निवास फ्लैट नं. A -919, तिरुमाला टाउन, छोटा बांगड़दा एयरपोर्ट रोड इंदौर से प्रस्थान होकर रामबाग इंदौर, मध्य प्रदेश मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री मिलिंद जोशी, मेहुल जोशी के दादाजी एवं विहान जोशी, अगस्त्य जोशी के परदादाजी तथा संजय जोशी, राजेश जोशी के काकाजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल समाज के सोशल मीडिया के जादूगार श्री कैलाश भोलीराम जी दवे एवं समाजसेवी श्री सतीश बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.