एप डाउनलोड करें

आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज : मक्सी में श्रद्धा-भक्ति से गूंजा पूरा नगर, समाज श्रेष्ठियों ने की अगवानी

उज्जैन Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Fri, 03 Jul 2026 12:20 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मक्सी (उज्जैन). 

जैन धर्म के प्रखर प्रवक्ता, तपस्वी संम्राट एवं सरलता की मूर्ति अंतरमना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज बिहाररत का अतिशय क्षेत्र मक्सी में भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ. नगर की सीमा से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे.

फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ट्रस्ट एवं फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के पदाधिकारी रहे उपस्थित. मंगल प्रवेश के अवसर पर मक्सी ट्रस्ट कमेटी, इन्दौर-उज्जैन-देवास सहित विभिन्न स्थानों से पधारे दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पदाधिकारी एवं इन्दौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के कीर्ति स्तंभ के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे.

भव्य मंगल प्रवेश आगवानी में ये गणमान्य रहे, शामिल महावीर ट्रस्ट, अष्टापद बद्रीनाथ ट्रस्ट, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से शामिल हुए. दद्दू ने बताया कि समाज श्रेष्ठी अमित कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल, आनंद गोधा, एम. के. जैन, मनोहर झांझरी, अश्विन कासलीवाल, सुशील पांड्या, दिलीप पाटनी कमलेश कासलीवाल, संजय पापडीवाल, राकेश विनायका आदि ने महाराज श्री का पाद प्रक्षालन कर, शास्त्र-भेट एवं मंगल आरती कर अपने जीवन को धन्य माना.

इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल प्रवेश के दौरान मंगल कलश लेकर अगवानी की एवं भक्तिभाव प्रकट किया. पूरा अतिशय क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर हो गया.

संस्कार प्रसार के लिए हुआ प्रवेश  

आचार्य श्री का यह मंगल प्रवेश क्षेत्र में धार्मिक चेतना जागृत करने एवं युवा पीढ़ी को जैन संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से हुआ है. आचार्य श्री ने अपने संबोधन में संबोधित करते हुए श्रावक समाज को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. आयोजन को सफल बनाने में मक्सी ट्रस्ट कमेटी एवं समस्त समाज बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next