एप डाउनलोड करें

प्रतापगढ़ परिक्रमा : श्री उत्तमस्वामी जी शिष्य मंडल द्वारा गौशाला में सेवा प्रदान की

उदयपुर Published by: paliwalwani.com Updated Thu, 14 Jan 2021 08:40 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़। (चंद्रशेखर मेहता...) परम पूज्य गुरुदेव ध्यान योगी महर्षि श्री उत्तमस्वामी जी की प्रेरणा से गुरुभक्तों द्वारा प्रति वर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गौमाता को हरा चारा गुड़ दलिये की लापसी सेवा की जाती रही है। इस वर्ष भी परम् पूज्य श्री सदगुरुदेव की ओर से मकर संक्रांति को कांठल गौशाला इंदिरा कॉलोनी प्रतापगढ़ पर प्रातः 8 : 30 बजे हरा चारा, गुड़ व पौष्टिक आहार सेवा की गई। इस पुनीत कार्यक्रम में गुरुभक्त केसर सिंह सिसोदिया कुलथाना, विमल बंसल, राजेन्द्र बाहेती, कमलेश नागर, ओमप्रकाश चौधरी, सुनील कुमार भट्ट, प्रकाश भाई, बाबूलालजी टांक, रविकांत टांक, राजेश सुमन, संजय सोनी, सिद्घेश्वर जोशी, सत्यनारायण चौधरी, अंबालाल चौधरी, गोपाल चौधरी, प्रखर नागर बेला बंसल, अंतिम सोनी, रानी व्यास, माया चौधरी, ममता चौधरी आदि कई गुरु भक्तों ने अपना-अपना योगदान प्रदान किया।  रविवार 17 जनवरी 2021 को प्रात : 9 : 00 बजे गोशाला में पुनः यह सेवा कार्यक्रम रखा है। उक्त जानकारी गुरुभक्त मंडल एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के सदस्य श्री चंद्रशेखर मेहता ने पालीवाल वाणी को दी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next