मानव कल्याण समिति कोटा का गिलोय काढ़ा शिविर का आयोजन संपन्न

विज्ञापन

कोटा :

मानव कल्याण समिति की विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्य की गतिविधियों के अंतर्गत डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए नयापुरा कोटा स्थित छत्र विलास बाग में गिलोय काढ़ा शिविर का आयोजन कल बुधवार को प्रात : 7ः10 से 9ः00 बजे तक समिति की मुख्य संरक्षिका सुमन श्रंगी, अध्यक्ष कन्हैया लाल मित्तल, महासचिव रमेश विजय, उपाध्यक्ष श्याम नामा, यज्ञदत हाड़ा, अरुण भार्गव व हंसा त्यागी, डॉ. जगदीश शर्मा, नरेश सेन, प्रवीण साहू, नेमीचंद विजय, गुलाब चंद नरसल, भगवान सैनी, दीपक भार्गव आदि की उपस्थिति में संचालित किया. 

मानव कल्याण समिति के महा सचिव रमेश विजय ने पालीवाल वाणी को बताया की लगभग 450 लोगों ने आयुर्वेदिक दवाइयों से निर्मित गिलोय काढ़ा पिया और साथ ही 150 व्यक्तियों को दर्द निवारक तेल तथा 150 व्यक्तियों को गिलोई धनवटी गोलियां की डिब्बी वितरित की गई. 

इस अवसर पर डॉ. सी.बी. दास गुप्ता, आशीष विजय, बंगाली प्रसाद, आर. एस. कसेरा, मोहित गुप्ता, खलील अहमद, ओम प्रकाश भाल आदि का सराहनीय विशेष सहयोग रहा.

 दीपक भार्गव (प्रवक्ता)

मानव कल्याण समिति कोटा

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook