विनोद भूतडा रिपोर्टर
कन्नौद (देवास). मध्य प्रदेश के देवास जिले से इंदौर बैतुल नागपुर (व्हाया चापडा कन्नौद खातेगांव हरदा) मार्ग फोरलेन का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं. सड़क निर्माण में देरी होने से जनता बहुत परेशान हो चुकी हैं.
इंदौर बैतुल नागपुर मार्ग के निर्माण सडक बनाने में जानबुझकर अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, उससे आसपास के रहवासी त्रस्त हैं. निर्माण एजेंसी काफी धीमी गति से कार्य कर रही है और यहाँ वहां आधा अधुरा मार्ग निर्माण होने जगह-जगह सामग्री के ढेर लगा दिये जाने के कारण किसान भी अपने खेतो मे आने जाने मेे तथा फसल निकालने मे परेशान हो रहे हैं.
कन्नौद के पास बागनखेडा से आष्टा रोड पिपलदा रोड होकर जो बायपास मार्ग पुराना दशहरा मैदान पर मिलता है, वहां कई जगह भराव कार्य बाकी है, तो कई जगह डामर किया जा चुका हैं. वहीं पुल बनाने का काम बहुत धीमीगति से किया जा रहा है और वाहन चालको को भी साइड से वाहन निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा हैं.
पिपलदा रोड जंजाल खेडी रोड पर भी रहवासी और वाहन चालक परेशान हैं, क्योकि वहां मिट्टी के ढेर पडे हैं. काम कुछ नही हो रहा है, जबकि टोल नाका पर एक वर्ष पूर्व से अनवरत रूप से शुल्क वसुला जा रहा है. अब तक तो बारिश का बहाना था लेकिन अब तो बारिश भी नही है, लेकिन काम क्यांे बंद है... इसका जबाब किसी के पास नही हैं.
इस प्रकार यह सडक निर्माण कब पूरा होगा कहना असंभव हैं :
इनका कहना है : सडक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जा रहे हैं, कार्य में तेजी आएगी.
- अवधेश कुमार सिंह: तहसीलदार कन्नौद