दलाल बाग में राज्यपाल थावरचंद जी गहलोत से आत्मीय मुलाकात

विज्ञापन

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

आज दलाल बाग में परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी के 44 वे दीक्षा दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद जी गहलोत से आत्मीय भेंट दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू,एवं संजय पाटोदी की सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान समाज, सामाजिक एकता, सेवा कार्यों एवं समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दद्दू ने कहा कि उनसे मिलकर सामाजिक सरोकारों और समाजहित के विषयों पर चर्चा करना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा महामंत्री हर्ष जैन एवं धर्म प्रभावना समिति के सपना मनीष गोधा ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत अभिनंदन किया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook