MP ELECTION : जल्दी हो सकते है निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग की हुई बैठक

विज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरी निकाय चुनाव की आहट सुनाई देना शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय में नगर निगम और नगर पालिका के चुनावों की गतिविधियों को इस बात से बल मिला है। जहां पर इलेक्शन कमिश्नर बसंत प्रताप सिंह ने नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में एक बैठक बैठक को संबोधित किया और अधिकारियों को चुनावी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिए

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण है। वैक्सीनेशन की स्थिति को देखते हुए आम निर्वाचन कराया जाना संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के कारण पहले से ही आम चुनाव बेहद लेट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले नगर निकायों के निर्वाचन करवाए जाएंगे निर्वाचन आयुक्त ने कहा प्रत्येक सेक्शन के कार्यों की समीक्षा की गई है नई अमिट स्याही खरीदने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगरी निकाय चुनाव में बनने वाले स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं इनमें से 347 में निर्वाचन करवाना है। जानकार यह भी बताते हैं कि यह चुनाव दो चरणों में हो सकते है। यहां 347 निकायों में 16 नगर निगम शामिल हैं। यहां होने वाले सभी चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में जल्दी नगरी निकाय चुनाव हो सकते हैं।

MADHYA PRADESH MP LOCAL BODY ELECTIONS 2021

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook