कमलनाथ ने फिर दिया विवादास्पद बयान, कहा- "भारत महान नहीं, बदनाम है"

विज्ञापन

मध्य प्रदेश । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक और बयान विवादों में घिर रहा है, जिसमें उन्होने कहा है कि "भारत महान नहीं, भारत बदनाम है।" सतना के मैहर पहुंचे कमलनाथ ने एक पत्रकार द्वारा भारत की छवि को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही, जिसने अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा।”

कमलनाथ का “आग लगा दो” वाला बयान अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उनके एक और बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। इसमें कमलनाथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हुए नजर आ रहे हैं “मैं तो कह रहा हूं भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। आज सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। मुझे तो किसी ने न्यूयॉर्क से फोन किया कि भारत के लोग जो टैक्सी चलाने वाले हैं, कोई उनकी टैक्सी में बैठने को तैयार नहीं हैं।”

जाहिर है इस बयान पर बवाल तो मचना ही था। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर कमलनाथ के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्रहार किया है। उन्होने लिखा है कि “मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा। लेकीन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास दी कहकर गए हैं- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकि मति पहले हर लेही।” इस तरह कैलाश विजयवर्गीय ने सीधे सीधे ये कह दिया है कि कमलनाथ की बुद्धि खराब हो गई है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook