FD Interest Rate 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 से अब तक 3 बार रेपो रेट में कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे लोन लेने वाले को राहत मिली है, लेकिन यह फिक्स्ड डिपॉजिट(FD) के ग्राहकों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ है क्योंकि बैंकों ने फरवरी 2025 से कई बार अपने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। लेकिन इस गिरावट के बीच, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो अभी भी 9तक की आकर्षक ब्याज दरें (खासकर सीनियर सिटीजन के लिए) दे रहे हैं, आइए जानते हैं…
बैंक 7 दिनों से लेकर 120 महीने तक की एफडी पर 3.50से 9.00तक ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। बैंक की उच्चतम दर 9.00है जो बाजार में सबसे अधिक है। 1 साल की FD पर 7.00, 3 साल की FD पर 8.75और 5 साल की FD पर 8.00ब्याज मिल रहा है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को सबसे अधिक 8.60ब्याज दर प्रदान करता है। 1 साल की FD पर 7.25, 3 साल की FD पर 8.15और 5 साल की FD पर 8.15ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
बैंक FD पर 8.40तक ब्याज दे रहा है। 1, 3 और 5 साल की FD पर क्रमश: 7.90, 8.40और 8.00ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.40अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
इस बैंक में भी सीनियर सिटीजन को एफडी पर 0.50अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। इसकी अधिकतम दर 8.30है। बैंक 1 साल की FD पर 6.00, 3 साल पर 7.50और 5 साल पर 6.50ब्याज दे रहा है।
बैंक 1 साल की FD पर 6.25, 3 साल पर 8.25और 5 साल की FD पर 7.75ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है। इसकी उच्चतम दर 8.25है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.20है। 1 साल की FD पर 7.50, तीन साल पर 8.05और 5 साल पर 8.20ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
बैंक 1 और 3 साल दोनों के लिए 7.90और 5 साल के लिए 7.20ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को 0.50अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।
अधिकतम ब्याज दर 8.05है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता है, लेकिन इनमें निवेश करते समय बैंक की क्रेडिट रेटिंग और आरबीआई की निगरानी जैसी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अच्छी बात यह है कि प्रत्येक जमाकर्ता को आरबीआई की सहायक कंपनी DICGC के माध्यम से सभी अनुसूचित बैंकों में जमा की गई राशि पर अधिकतम ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है। इसमें एफडी, बचत खाता, चालू खाता और आरडी शामिल हैं।