इंदौर. दिनांक 31 जुलाई 2026 को एक्रोपोलिस ट्रायल एडवोकेसी कॉम्पिटिशन 2026 के सेमीफ़ाइनल राउंड में जज के तौर श्री जयेश पिता लक्ष्मीनारायण व्यास (ग्राम. खाखलां) को सेवा देने के लिए व्यक्तिगत रूप से औपचारिक निमंत्रण मिलना पालीवाल समाज सहित मेरे लिए बड़े सम्मान की बात हैं.
श्री जयेश व्यास ने पालीवाल वाणी को बताया कि यह ज़िम्मेदारी मिलना और प्रतिभागियों द्वारा दिखाई गई, बेहतरीन एडवोकेसी, कानूनी रिसर्च और कोर्ट रूम स्किल्स को देखना, मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. गर्मजोशी भरे निमंत्रण और मेहमाननवाज़ी के लिए मैं आयोजकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ. सभी प्रतिभागियों को उनके कानूनी सफ़र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ.