विनोद भूतडा कन्नौद रिपोर्टर
कन्नौद. राजा श्री बाबा रामदेव महाराज की असीम कृपा से कन्नौद की पुण्य धरा पर एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण मे भक्तों के हृदय में संजोया गया स्वप्न अब साकार होने जा रहा. भव्य श्री बाबा रामदेव मंदिर निर्माण भूमि पूजन महोत्सव का मंगलमय का कार्यक्रम आज दिनांक 21 सितंबर 2026, सोमवार को भव्य धर्म ध्वज यात्रा का समय: प्रातः 8.00 बजे दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर, बस स्टेण्ड कन्नौद से प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर निर्माण स्थल, पोल फैक्ट्री के सामने, इंदौर रोड पर पहुंचेगी. जहां जगह-जगह होगा भव्य स्वागत.
श्री बाबा रामदेव मंदिर निर्माण भूमि पूजन: प्रातः 10.30 बजे से आरंभ होगा. वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विधिवत पूजन, हवन, मंगलाचार एवं भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण का शुभारंभ होगा. मंदिर निर्माण सभी के सहयोग से होगा तथा मंदिर के लिए भूमि दानवीर श्री गोविंद गर्ग व्दारा दान दी गयी है. श्री गर्ग की धर्म के प्रति जो निष्ठा है, उसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है. बाबा रामदेव सामाजिक सेवा समिति, कन्नौद व्दारा क्षेत्रवासियो से उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने का निवेदन किया है .