अमेरिकी राजनीति में नई बहस छिड़ गई : ईरान युद्ध ने डुबोई ट्रंप की नैया : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

विज्ञापन

वॉशिंगटन. अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी की चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इजरायल के साथ अमेरिका के संबंधों को प्रमुख कारणों में शामिल किया है। वेंस के इस बयान के बाद अमेरिकी राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

जेडी वेंस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की हार के पीछे ईरान युद्ध एक बड़ी वजह रहा। उनके मुताबिक, युद्ध को लेकर मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही थी, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

वेंस ने बताया कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और उनका समर्थन करने वाले कई मतदाताओं ने इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी का रुख किया। उन्होंने चुनावी सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा कि मतदाताओं की नाराजगी के चार प्रमुख कारण सामने आए। इनमें ईरान युद्ध समाप्त करने की मांग, बढ़ती महंगाई और जीवनयापन का खर्च, 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को प्राथमिकता न मिलना और इजरायल के साथ अमेरिकी संबंधों को लेकर असंतोष शामिल हैं।

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इन नतीजों को ट्रंप प्रशासन की नीतियों के प्रति मतदाताओं की नाराजगी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का यह बयान महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने चुनावी हार के लिए सीधे तौर पर प्रशासन की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया है। वेंस के बयान के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप प्रशासन ईरान युद्ध और इजरायल के साथ अपने संबंधों की नीति पर दोबारा विचार करेगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook