इंदौर प्रेस क्लब के राजा : धूम धाम से विराजे

विज्ञापन

Pradeep Joshi

इंदौर. 

इंदौर प्रेस क्लब में चतुर्थी के पावन मौके पर "इंदौर प्रेस क्लब के राजा" मंगलमूर्ति श्री गणेश जी की स्थापना की गई. पं. धीरेंद्र राजौरिया ने प्रेस क्लब स्थित मां सरस्वती मंदिर में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी को विराजित किया. 

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी द्वारा पूजन कर महाआरती की. महाआरती में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश जोशी और श्री अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति रही. 

इस मौके पर सभी साथियों ने सतीश दादा का जन्मदिन भी मनाया ओर उनकी दीर्घायु की कामना की. समारोह में कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, विजय भट्ट, अभिषेक रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पंडित, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, अनिल त्यागी, शैलेष पाठक, राजेश मिश्रा, राजू वर्मा, नाना नागर, अर्पण जैन, राजेंद्र कोपरगांवकर, विनोद गोयल, प्रदीप जोशी (बना), सुरेंद्रसिंह पंवार, कैलाश सिसोदिया, कृष्णपाल सिंह जादौन, राहुल वावीकर, दीपक यादव, सतीश गौड़, यत्नेश सेन, तन्मय मालवीय, राधेश्याम भरावा, राजकुमार वर्मा, बंटी गुंजाल, गौरव जाजोरिया, रचित सक्सेना, तनुश्री देसाई, गोपाल वर्मा, नवीन मौर्य, नितिन सोलंकी, आशीष तिवारी, प्रफुल्ल इंगले, लोकेंद्रसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे.

  • प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश जोशी दादा का जन्मदिन भी मनाया ओर उनकी दीर्घायु की कामना की.
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook