एप डाउनलोड करें

महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न : पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर चर्चा

इंदौर Published by: Paliwalwani Updated Fri, 29 Apr 2022 02:19 AM
विज्ञापन
महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न : पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर चर्चा
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 अप्रैल 2022 को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। जिसका उद्घाटन सत्र सुबह  11.00 बजे प्रारंभ होगा।

उसी क्रम में आज महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ,महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने बताया की बैठक को महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया उसके पश्चात बैठक को संबोधित किया और कल होने वाली बैठक की रूपरेखा जानी साथ ही महिला मोर्चा द्वारा पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई ।बैठक को लेकर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे जी ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पार्टी की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next