महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न : पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर चर्चा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 अप्रैल 2022 को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। जिसका उद्घाटन सत्र सुबह 11.00 बजे प्रारंभ होगा।
उसी क्रम में आज महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ,महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने बताया की बैठक को महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती दर्शना सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया उसके पश्चात बैठक को संबोधित किया और कल होने वाली बैठक की रूपरेखा जानी साथ ही महिला मोर्चा द्वारा पूर्व में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई ।बैठक को लेकर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे जी ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ,प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पार्टी की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे