indore news : लवकुश फ्लाय ओव्हर का किया सघन निरीक्षण

विज्ञापन

इंदौर :

  • इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा आज लवकुश चौराहे इंदौर पर निर्माणाधीन, एम.आर.-10 मार्ग के समानांतर फ्लाय ओव्हर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालिक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार एवं वरिष्ठ इंजीनियर, पी.एम.सी. एवं निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्री चावड़ा ने बताया कि ₹ 56.68 करोड़ की लागत से बनने वाले तथा मेट्रो के समानांतर एमआर 10 से सुपर कॉरिडोर को जोड़ने वाले इस 3-3 लेन फ्लाईओवर के दायें भाग की लंबाई 642.10 मीटर तथा बायें भाग की लम्बाई 698.30 मीटर होगी। अब तक 60 पाइल कास्टिंग तथा 11 पाईल केप कास्ट होने के साथ 3 पिलर कास्ट हो चुके है।

निर्माण मार्ग में आ रहे 358 वृक्षों में से 201 वृक्षों को सुरक्षित रूप से सफल प्रत्यारोपित किया जा चुका है। आपने बताया सुपर कॉरिडोर क्षेत्र  बहुत तेजी से विकसित हो रहा है प्राधिकरण द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी योजना स्टार्ट अप पार्क का विकास भी किया जाना प्रस्तावित है ,साथ ही इस क्षेत्र में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपनी व्यवसायिक गतिविधियां शुरू किए जाने का लक्ष्य है भविष्य में कई गतिविधियां जिनका सीधा संबंध इंदौर के विकास से जुड़ा हुआ है यहां पर विकसित होंगी इन सब को देखते हुए इस फ्लाईओवर का अत्यधिक महत्व हो जाता है इसके बन जाने से mr10  पर निर्बाध गति से यातायात सुगम हो सकेगा!

 निरीक्षण के दौरान निर्माण की गति बढाने बाबद निर्देश दिये गये। साथ ही उज्जैन मार्ग के समानांतर बनने वाले हाई लेवल थ्सलवअमत की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आपने बताया कि इसका भूमि पूजन भी माननीय मुख्यमंत्रीजी से शीघ्र ही कराये जाने के प्रयास किये जा रहे है। इसकी लागत लगभग ₹ 150.00 करोड़ होगी। इसके बन जाने से आगामी सिंहस्थ में उज्जैन पहुंच मार्ग और सुगम हो सकेगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook