एप डाउनलोड करें

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश यादव के भ्रामक बयानों का कांग्रेस ने किया खंडन

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Fri, 03 Jul 2026 08:11 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री राकेश यादव द्वारा मीडिया के समक्ष दिए जा रहे बयान पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे हैं. 

यह स्पष्ट किया जाता है कि श्री राकेश यादव ने कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें पार्टी की अनुशासनहीनता के कारण प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा दिनांक 2 जुलाई 2026 को जारी आदेश के माध्यम से पार्टी से निष्कासित किया गया हैं, उक्त निष्कासन पत्र मीडिया में उपलब्ध हैं तथा इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा भी उन्हें विधिवत प्रेषित किया जा चुका हैं.

ऐसे में उनका यह कहना कि उन्होंने स्वयं पार्टी छोड़ी है, पूरी तरह असत्य एवं जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं. आज श्री राकेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी पर लगाए गए, सभी आरोप निराधार, तथ्यहीन एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक सक्रिय रहकर सम्मान और जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले व्यक्ति आज पार्टी और उसके नेतृत्व के विरुद्ध इस प्रकार के असत्य एवं भ्रामक बयान दे रहे हैं.

अफसोस इस बात का है कि आखिर ऐसा कौन-सा दबाव या परिस्थिति उत्पन्न हुई कि आपने भारतीय जनता पार्टी के प्रभाव में आकर कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध इस प्रकार की भाषा और आरोपों का सहारा लिया. कांग्रेस पार्टी ने आपको सदैव सम्मान दिया, अवसर दिए और विश्वास व्यक्त किया, किंतु पार्टी के कठिन समय में आपका यह आचरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं विश्वासघातपूर्ण हैं.

कांग्रेस पार्टी सत्य, विचारधारा और जनहित की राजनीति में विश्वास रखती है तथा ऐसे भ्रामक प्रचार का तथ्यात्मक उत्तर देती रहेगी.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next