इंदौर खंडवा रोड़ पर खाई में गिरी बस : पांच की मौत, 40 घायल

विज्ञापन

इंदौर : सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान भेरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़े : 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook