एप डाउनलोड करें

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया : हाय-हाय के नारे लगाये

इंदौर Published by: Paliwalwani Updated Sat, 13 Nov 2021 09:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर : भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने पालीवाल वाणी को बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दू धर्म व हिन्दूओं का घोर अपमान करते हुए इसकी तुलना बोकोहराम और आईएसआई जैसे खतरनाक और घातक आंतकवादी संगठन के साथ की है, जो कि शर्मनाक है. आपने बताया कि करोड़ों वर्षो से चले आ रहे हिन्दू धर्म और हिन्दूओं को इस तरह अपमानित करने का अधिकार सलमान खुर्शीद को किसने दिया. भारत वर्ष का समूचा हिन्दू समाज सलमान खुर्शीद के इस कृत्य पर आक्रोशित है और इसकी घोर निंदा करता है. आज सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के इस कृत्य को जगजाहिर करते हुए हिन्दू समाज के सम्मान में रिगल चौराहे पर सलमान खुर्शीद का पुतला दहन करते हुए सलमान खुर्शीद हाय-हाय के नारे लगाये. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सलमान खुर्शीद हिन्दू समाज व देश से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें इंदौर में घुसने नहीं दिया जायेगा. पुतला दहन में प्रमुख रूप से प्रदीप नायर, विजय बौरासी, हर्ष मिश्रा, मन्नी भाटिया, राहुल ठाकरे, भारत पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next