एप डाउनलोड करें

Bank Holiday List 2026 : 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, 28 फरवरी बैंक हॉलिडे-4 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 28 Feb 2026 12:08 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, कल से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंकों का कामकाज ठप रहने वाला है. अगर आपके बैंकिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं, तो आपको भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, कल से अगले पांच दिनों तक साप्ताहिक अवकाश और होली के पावन पर्व के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नकद निकासी और चेक डिपॉजिट जैसे जरूरी काम समय रहते निपटा लें.

अगर आप अगले 4-5 दिनों में किसी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि कल से अगले 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, आज, 28 फरवरी 2026 को ही अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले से ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है.

इस जानकारी से पता चलता है कि कौन से बैंक किस दिन, किन शहरों में और किन वजहों से बंद रहेंगे. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने से पहले RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट ज़रूर देख लें. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे.

28 फरवरी बैंक हॉलिडे

28 फरवरी को इस महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए, 28 फरवरी को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

1 मार्च बैंक हॉलिडे

1 मार्च को रविवार है, इसलिए इस दिन भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

2 मार्च बैंक हॉलिडे

2 मार्च को दो शहरों, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. होलिका दहन की वजह से कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

3 मार्च को बैंक की छुट्टी

होली के दूसरे दिन डोल जात्रा, धुलंडी और होलिका दहन की वजह से 3 मार्च को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 3 मार्च को बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों के अलावा पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

4 मार्च को बैंक की छुट्टी

पूरे देश में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इसलिए इस दिन देश भर के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 4 मार्च को होली की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next