छतरपुर. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है और अब वे जल्द ही विवाह करेंगे. पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “गुरु जी की आज्ञा हुई है, हमने माता जी को आज ही बोला है लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा.
शस्त्री ने कहा कि हमारे जीवन में एक सिद्धांत रहा है कि जो बातें कही हमने, देर से भली हुई हैं, उसी पर अडिग रहे। शादी करेंगे यह पक्का है, और बहुत जल्दी खुशखबरी मिलेंगी यह भी पक्का है. आज ही कह कर आए हैं जल्दी बिटिया देख लो...” उन्होंने आगे बताया कि वे 21 दिन तक बद्रीनाथ में साधना करेंगे, जिसमें 5 दिन तक विशेष तपस्या शामिल होगी. साधना पूरी होने के बाद शादी की प्रक्रिया और तेज हो सकती है.
बाबा बागेश्वर की इस घोषणा से उनके लाखों अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, लंबे समय से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, और अब उन्होंने खुद इस पर पर्दा उठा दिया है. उन्होंने जोर दिया कि शादी उनकी अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और मां की पसंद पर आधारित होगी.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्तित्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) ने अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है और अब वे जल्द ही विवाह करेंगे. पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने… pic.twitter.com/ifskjWrQWg