एप डाउनलोड करें

32 साल की महिला से "निर्भया" जैसी दरिंदगी, रेप पीड़िता ने तोड़ा दम; आरोपी गिरफ्तार

अपराध Published by: Paliwalwani Updated Sat, 11 Sep 2021 07:29 PM
विज्ञापन
32 साल की महिला से 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, रेप पीड़िता ने तोड़ा दम; आरोपी गिरफ्तार
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी हैं। 

यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई थीं। यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की स्थिति काफी गंभीर थीं। वह वेंटिलेटर पर थीं। शनिवार को मुंबई की मेयर राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर पहुंची थीं और उन्होंने पीड़िता का हाल जाना था।

यह भी पढ़े : LIC की पॉलिसी पर इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन, नहीं चुकानी पड़ेगी EMI 

यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वारदात का फुटेज भी सामने आया हैं। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।

15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next