भोपाल। मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को जबर्दस्त झटका दिया है। सतना जिले के मैहर नगरपालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस के धर्मेश घई ने बीजेपी प्रत्यासी धीरज पांडे को 3750 मतों से हरा दिया है। मध्य प्रदेश में 3 सीटों पर स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम भी सामने आए हैं।
इन निकाय चुनावों में भी सत्ताधारी बीजेपी को झटका लगा है। कांग्रेस ने बीजेपी को दो जगह मैहर नगर पालिकाए ईसागढ़ नगर पालिका में हरा दिया है। ये दोनों जगहें पहले कांग्रेस के ही पास थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद सतना जाकर नगरपालिका परिषद के चुनाव के लिए प्रचार किया था। तीनों ही नगरपालिका क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच था।