एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sat, 27 Apr 2024 11:06 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।

500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय अनुकूल परिस्थितियां रहेगी और आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ हो सकता है। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

 सपने में दांत गिरता दिखे तो संभल जाएं नहीं तो होगा बुरा असर!
 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता भी रहेगी। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

 सपना देखा कि स्कूल से भाग गया है बेटा, क्या है इसका अर्थ?

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ईश्वर के नाम स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

ये खबर भी पढ़े : 

● Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कहानी : कफ़न- प्रेमचंद

कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, 
आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल,
लौट आएगा निखार

                                     •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

  ● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next