सपना देखा कि स्कूल से भाग गया है बेटा, क्या है इसका अर्थ?
सपने हमारी किसी दबी हुई इच्छा को सामने लाते हैं. सपने को देखकर उसका अर्थ अगर ठीक तरीके से समझ लिया जाए तो यह आपके भूतकाल के कार्यों के परिणाम और भविष्य में घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी दे सकता है.
स्वप्न विज्ञान के अनुसार सपने में भविष्य में घटने वाली कुछ घटनाओं के बारे में पूर्व संकेत देते हैं. इन संकेतों और इसके फल को अगर हम समझ जाएं तो उसी तरह से हम खुद को तैयार कर सकते हैं. ऐसे ही स्वप्न फल के बारे में बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य- सपने में बेटा स्कूल से भाग रहा है तो...
अगर आपने देखा है कि आपका बेटा सपने में स्कूल से भाग रहा है तो बेटे की ओर से चिंता मत कीजिए. यह एक शुभ फल देने वाला सपना है जो आपको आपके बेटे की ओर से निश्ंचिंत कर रहा है. इस सपने का अर्थ है कि आपका बेटा किसी काम में सफल होने वाला है. इससे आपका खुश होना तय है. आपके पुत्र के हाथ सफलता लगने वाली है. कई बार नकारात्मक से दिखने वाले सपनों के फल बड़े सकारात्मक होते हैं.
● सपने में जूते चोरी हो गए
अगर आपने सपना देखा है कि सपने में जूते चोरी हो गए हैं तो परिवार की ओर ध्यान दें. यह एक अशुभ स्वप्न है जो आपको समय से पहले सतर्क कर रहा है. इस तरह का सपना आ रहा है तो इसका अर्थ है कि स्त्री से वियोग हो सकता है. इस सपने का अर्थ स्त्री से अलगाव ही है. आप जो भी करें पूरी सतर्कता के साथ करें.
● खुद को हस्ताक्षर करते देखना
अगर आपने आज सपने में खुद को हस्ताक्षर करते देखा है तो सतर्क हो जाएं. यह आपके लिए एक अशुभ संकेत है. इसका सीधा अर्थ है धन की हानि होना. सपने में हस्ताक्षर करते देखने संकेत मिल रहे हैं कि आगे आने वाले दिनों में आर्थिक परेशानी हो सकती है. किसी न किसी तरह से धन जा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि अभी से अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें. फिजूल खर्ची को रोक दें और वित्तीय अनियमितताओं पर ध्यान दें.
● गर्भवती स्त्री का आंलिंगन देखना
सपने में किसी गर्भवती स्त्री का आलिंगन देखना एक बुरा सपना हो सकता है. अगर सपने में आप किसी गर्भवती स्त्री का आंलिंगन कर रहे हैं तो ये एक अशुभ संकेत है. इसका अर्थ है हानि होना. अगर आपने यह स्वप्न देखा है तो इस स्वप्न से आपको संकेत मिल चुका है कि आपको हानि उठानी पड़ सकती है तो आप जो भी करें पूरी सतर्कता के साथ करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Tulsi Vivah 2026: घर पर कैसे कराएं तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह? जानें पूजा विधि, सामग्री और जरूरी नियम
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के बाद क्यों किया जाता है तुलसी विवाह? जानें शादी-विवाह से क्या है इसका खास कनेक्शन
Numerology : IAS- IPS बनते हैं इस तारीख को जन्में बच्चे, बेहद तेज चलता है इनका दिमाग, क्या है आपके बच्चे का मूलांक
Tulsi Vivah 2026: आखिर क्यों भगवान विष्णु को मिला था पत्थर बनने का श्राप? जानें माता वृंदा और जलंधर की पूरी पौराणिक कथा