एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल : 20 सितम्बर 2021 - हो सकती है रुके धन की प्राप्ति‍

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Mon, 20 Sep 2021 01:30 AM
विज्ञापन
आज का राशिफल : 20 सितम्बर 2021 - हो सकती है रुके धन की प्राप्ति‍
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। प‍िता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृष राशि

धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। सुखद समाचार म‍िलेगा। 

मिथुन राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार में शान्ति‍ के प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होंगे। स्‍वभाव में च‍िडच‍िड़ापन रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

यह भी पढ़े : Mutual Funds Investment: करना चाहते हैं म्यूचुअल फंड में निवेश, तो यहां जानिए कौन से फंड्स हैं निवेश के लिए बेहतर?

यह भी पढ़े : वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। यात्रा पर जाना हो सकता है। लाभ की प्राप्‍त‍ि होगी। 

सिंह राशि

बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिममेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि भी हो सकती है। तनाव रहेगा। 

कन्या राशि

अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति‍ ‍के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन परेशान हो सकता है।

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

धनु राशि

संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि

कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भवन की मरम्मत तथा सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। आशातीत सफलता म‍िलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि 

मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से अलग रहना पड़ सकता है। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मीन राशि

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

यह भी पढ़े : Digital Life Certificate : एक अक्टूबर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं पेंशनर्स, जाने प्रोसेस

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next