एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 18 मई 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का जानें भविष्य

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Thu, 18 May 2023 07:45 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • परिवार की परिस्थितियां आपको चिंता में डाल सकती हैं.
  • आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा और आपको धन लाभ होगा.
  • आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी छवि मजबूत होगी.
  • यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे.

 

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवन साथी को अपनी नौकरी बदलने का मन करेगा। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा और आपको धन लाभ होगा।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामों में नई प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा ।जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तीन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। उन्हें अपने काम से असंतुष्टि महसूस हो सकती है। परिवार का वातावरण धार्मिक रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मनोरंजन में पूरा समय लगाएंगे और परिवार में अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और परिवार के भले के बारे में सोचेंगे। आज आप अपनी माँ से काफी प्रेम दिखाएंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत होंगे। दूसरों को सलाह देंगे। आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और आपको अच्छे नतीजे होंगे। आपका जीवन साथी भी समझदारी से काम लेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप अपने किसी दोस्त के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप खुद को चुनौतियों में फँसा हुआ महसूस करेंगे। मानसिक रूप से कोई दबाव आपके ऊपर रहेगा। परिवार की परिस्थितियां आपको चिंता में डाल सकती हैं। किसी बड़े का स्वास्थ्य पीड़ित होगा। परिवार में लड़ाई झगड़े की संभावना भी बन सकती है। सोच समझकर बोलने की रणनीति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धार्मिक कामों में ध्यान लगाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा।

सिंह (Leo)आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपना बर्ताव सुधारना होगा नहीं तो लोगों से झगड़ा हो सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। फिर भी परिवार से आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। आप सुख भोगेंगे और उत्तम भोजन करेंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ या कोई अन्य शुभ काम हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। आंखों में दर्द भी हो सकता है। खर्चे काफी बढ़ेंगे। वह बात अलग है कि आपकी इनकम भी अच्छी होगी लेकिन फिर भी खर्च को कंट्रोल करना जरूरी होगा नहीं तो परेशानी आ सकती है। आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। 

तुला (Libra) आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा। सेहत में परेशानियां बनी रहेंगी जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे परन्तु प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बंटाने का प्रयास करेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको किसी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव महसूस होगा लेकिन आपके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ने से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी आपके साथ खुश रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में कुछ विरोध के बावजूद आपको अच्छा काम करने पर तारीफ मिलेगी।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आप अपने काम में पूरा मन लगाएंगे और काम को इंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूतियां होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका जीवन साथी काफी समझदारी भरे निर्णय लेगा। आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी अच्छा है।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी लेकिन अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छी बात करें क्योंकि वह आपसे झगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन अच्छे काम करते रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आपको पैसों का लाभ भी होगा। आज अपने बॉस से आपको तारीफ मिल सकती है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप मानसिक तौर पर मजबूत रहेंगे और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। अच्छा खासा पैसों का फायदा हो सकता है। आपकी कई योजनायें एक साथ फलीभूत होकर आपको धन प्रदान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में तो दिन बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि आपका जीवन साथी और आप दोनों ही एक दूसरे से अपने मन की बातें जाहिर करते हुए अपने प्यार को जगायेंगे। अन्य कामों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़े :

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next