Tuesday, 31 March 2026

आमेट

Amet News : छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अब 30 अप्रेल तक होगे

M. Ajnabee, Kishan paliwal
Amet News : छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अब 30 अप्रेल तक होगे
Amet News : छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अब 30 अप्रेल तक होगे

आमेट. अत.श्रमिक आयुक्त एवं संयुक्त सचिव मंडल अरूणा शर्मा द्वारा निर्माण श्रमिक शिक्षा एव़ं कौशल विकास योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024/25 के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करनें की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि अति.श्रमिक आयुक्त एवं संयुक्त सचिव मंडल अरूणा शर्मा द्वारा शनिवार को जारी किए गए आदेश मे बताया गया कि  मण्डल की निर्माण श्रमिक शिक्षा एव़ं कौशल विकास योजना के बिन्दु संख्या 5.3 में योजना अन्तर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की समयावधि का उल्लेख किया गया है । योजना में प्रतिवर्ष 30 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत करने का प्रावधान है।

निर्माण श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के द्वारा श्रमिकों के पंजीयनो का नवीनीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन होंने के कारण तथा आधार/जनाधार कार्ड अपडेट नहीं होंने के कारण तथा एलडीएमएस पोर्टल की मरम्मत के कारण पोर्टल बंद होंने से छात्रवृत्ति आवेदन करनें में में आ रही कठिनाईयों से अवगत करवाया गया है।जिसके मद्देनजर समाधान हेतु शैक्षणिक सत्र 2024/25 के लिए आवेदन करनें की अंतिम तिथि आगामी 30 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री एव़ं राजसमन्द जिला अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा ने दो दिन पूर्व श्रम आयुक्त एव़ं संयुक्त सचिव श्रम विभाग जयपुर को उक्त आशय का एक पत्र भेजकर वेबसाइट की तकनीकी खामियों और पोर्टल बंद रहने के कारण शिक्षा एव़ं कौशल विकास योजना की अवधि 30 अप्रेल 2026 तक बढ़ाने की मांग की थीं।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News