📅 Tuesday, 06 October 2026 | 05:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : डाउन सिंड्रोम केयर के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

📅 31 March 2026, 01:11 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City  : डाउन सिंड्रोम केयर के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
Indore City : डाउन सिंड्रोम केयर के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

विभिन्न संस्थानों द्वारा शिविर से डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों को एक मदद और मार्गदर्शन की पहल 

इंदौर.  इंटरनेशनल डाउन सिंड्रोम डे के अवसर पर  नि:शुल्क व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएसएफआई), इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) इंदौर शाखा, इंडेक्स मेडिकल कॅालेज एंड हॅास्पिटल, सेंट्रल सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग के संयुक्त तत्वावधान शिविर संपन्न हुआ।

जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र परदेशीपुरा में शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में डॅा.अनुराधा जैन (अध्यक्ष, आईएपी इंदौर) एवं डॅा.संजय सिलावट (मानद सचिव, आईएपी इंदौर) द्वारा किया गया। इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों को समय पर उचित चिकित्सा, मार्गदर्शन और सामाजिक सहयोग प्रदान करना है।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। फुल बॉडी चेकअप के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। न्यूरोलॉजिकल मूल्यांकन में बच्चों के मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याओं की पहचान की गई। एंडोक्राइन स्क्रीनिंग के माध्यम से हार्मोनल एवं ग्रोथ से जुड़ी स्थितियों का परीक्षण किया गया।

इंडेक्स डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा बच्चों के दांतों की जांच की गई। नेत्र एवं ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा आंख और कान की जांच की गई। शिविर में विशेष रूप से अभिभावक काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। इसमें बच्चों की देखभाल, व्यवहार प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत मिली। यूनिक डिसेबिलिटी आईडी बनवाने की प्रक्रिया में भी सहायता प्रदान की गई।

शिविर आयोजक संस्था ने लोगों से अपील कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिल सके। यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का माध्यम बने, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने के लिए जरूरी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें