📅 Saturday, 26 September 2026 | 04:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
भोपाल

महावीर जयंती 30 को, मध्य प्रदेश में कल सरकारी छूटी घोषित

📅 29 March 2026, 02:40 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महावीर जयंती 30 को, मध्य प्रदेश में कल सरकारी छूटी घोषित
महावीर जयंती 30 को, मध्य प्रदेश में कल सरकारी छूटी घोषित

भोपाल.

मध्यप्रदेश में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस पर्व का अवकाश का दिन निर्धारित करने का अधिकार कलेक्टर को दे दिया है। वे स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च 2026 का अवकाश घोषित कर सकेंगे। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिंद्र राव ने यह आदेश जारी किया है। रविवार 29 मार्च 2026 को जारी इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जहां 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती मनाई जाएगी वहां उस दिन अवकाश के लिए अलग से आदेश की जरूरत नहीं है।

30 मार्च को रहेगी छुट्टी

दरअसल, सरकारी छुट्टियों को लेकर 29 दिसंबर 2025 को घोषित अवकाशों की सूची में महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को थी। इस दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक और समान्य अवकाश घोषित किया गया था। अब सामाजिक संगठनों के ज्ञापन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च की जगह 30 मार्च को घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। वहीं, अगर जिले में 31 मार्च को महावीर जयंती मनाया जा रहा हो तो अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है।

मध्यप्रदेश में धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के मुताबिक जैन धर्मावलंबी इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मना रहे हैं। इधर महावीर जयंती का अवकाश मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर में 31 मार्च को दिया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में असमंजस की स्थिति बनी। जैन समाज ने महावीर जयंती की 31 मार्च की छुट्टी को कैंसिल कर 30 मार्च को अवकाश की मांग की थी।

प्रदेश के कई विधायकों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए सरकार और सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती के अवकाश को लेकर पत्र जारी किया। इसमें छुट्टी के संबंध में स्पष्टीकरण दिया गया है। इस बीच भोपाल में महावीर जयंती का 30 मार्च का अवकाश दिया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश के संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस साल सन 2026 में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को दिया गया है। जबकि कुछ संगठनों ने 30 मार्च को अवकाश की मांग की है। इसपर प्रदेश सरकार ने संबंधित कलेक्टर को अधिकार दे दिया है।

महावीर जयंती को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन जिलों में पूर्व से महावीर जयंती पर्व का आयोजन 31 मार्च को होता रहा है तो संबंधित जिलों में उसी दिन अवकाश माना जाएगा। लेकिन जिन जिलों में महावीर जयंती के आयोजन 30 मार्च 2026 को होते हैं अर्थात इस तिथि को पर्व मनाया जाता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित जिलों के कलेक्टर पृथक से अवकाश का आदेश जारी कर सकेंगे। यानि 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित करने का अधिकार संबंधित जिलों के कलेक्टर का होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें