एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 11 जनवरी 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Wed, 11 Jan 2023 09:53 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष आज का राशिफल च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए नई योजना का आरंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है. सरकारी काम में लाभ होगा. अधिकारियों से काम का उचित फल भी मिल सकता है. भाई-बंधुओं के साथ कोई झगड़ा दूर होगा. विचार लगातार परिवर्तन होते रहेंगे. आर्थिक विषय में सावधानी बरतनी आवश्यक है.

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे. उसमें सफलता भी प्राप्त भी करेंगे. पिता की ओर से आपको लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. सरकारी कामों में आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. संतान के लिए पूंजी निवेश करेंगे.

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. आज आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे. अधिक परिश्रम की तुलना में कम फल की प्राप्ति होगी. संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है. काम की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. पेट दर्द से परेशानी हो सकती है.

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अपने दिल की बातें खुलकर आप अपने जीवनसाथी के साथ करेंगे जिससे आपके प्रति उनका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम में पड़े इस राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन सुखद हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आज के दिन गलत बयानबाजी करने से आपको बचना चाहिए। राजनीति में हैं तो किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से बचें।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए अपने दोस्त की मदद से आज के दिन आपको कोई पार्ट टाइम जॉब मिल सकती है। नौकरी पेशा लोग अपने हुनर से सीनियर्स की नजर में अच्छी छवि बना सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर काम के सिलसिले में आज जाना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज के दिन रोजगार मिलने की संभावना है। दैनिक कार्य करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन सेहत के प्रति कोताही बरतना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो दवाइयां समय पर लें। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बेवजह के खर्चो को काबू में रखना चाहते हैं तो सही बजट प्लान आपको बनाना चाहिए। माता के पक्ष के लोगों से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात आज के दिन हो सकती है।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए पिता के साथ आज आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इसके साथ ही भाग्य का भी आज के दिन आपको साथ मिलेगा जिससे कार्यक्षेत्र और निजी जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। धार्मिक गतिविधियों में सिंह राशि के कुछ जातक आज के दिन हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर ख्याति बढ़ेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में वृश्चिक राशि के लोग आज के दिन कटे-कटे नजर आ सकते हैं, कुछ लोगों को लेकर आपके दिमाग में गलतफहमियां हो सकती हैं। हालांकि आज के दिन ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी अनजाने व्यक्ति के द्वारा इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन लाभ मिल सकता है। रात्रि के समय मन की चंचलता बढ़ सकती है।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए शिक्षार्थियों को आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त होंगे। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, लवमेट के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। संतान पक्ष से भी इस राशि के जातकों को कोई खुशखबरी आज के दिन मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज के दिन सहकर्मियों से बहस बाजी करने से बचें।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए माता के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। माता नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी उम्र 50 से ज्यादा है तो अपने स्वास्थ्य का आज आपको ध्यान रखना चाहिए। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक हो सकता है।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज करियर क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। आईटी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपका कोई प्रोजेक्ट आज के दिन पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस राशि के जो लोग एडवेंचरस कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किसी को उधार दिया था तो आज के दिन वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति में भी इजाफा होगा। हालांकि वाणी में आज के दिन कर्कशता देखने को मिल सकती है, जिससे परिवार के लोगों को आप से गिले शिकवे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर जो चिंताएं थीं तो आज के दिन दूर हो सकती हैं।  

ये खबर भी पढ़े :

ये खबर भी पढ़े :

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next