एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 28 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Fri, 27 Feb 2026 10:48 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और शासन सत्ता का सहयोग भी आज आपको मिलेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ में नई ताजगी आयेगी। पारिवारिक जीवन में आज असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चा से मतभेद भी दूर होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मेल मिलाप की संभावना बनती दिख रही है, जिनके साथ हुए आप निकटम दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव उठेगा। यदि आपका जीवन साथी किन्हीं कारणों से नाराज है, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपके कुछ कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, तो उनका पूरा करने के लिए आज उत्तम समय है। विद्यार्थियों को एकता बनाए रखनी होगी, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। यदि कोई मामला कोर्ट व कचहरी में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन पुराने झगड़े का झंझट से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे आप चैन की सांस लेंगे और आप अपने आप को स्वतंत्र महसूस करेंगे।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप रोजगार के क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा, इसलिए ऐसा कतई ना करें। लव लाइफ में नई ताजी का अनुभव होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और परिजनों के कारण आपको अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी सहायक होंगे। आप अपने परिवार के  सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य की चर्चा पर विचार कर सकते हैं।

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं व ईषालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य की नींव मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर परिवार के साथ विचार विमर्श होगा। इससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। व्यावसायिक मामलों के अनुभव व्यक्तियों के लिए सहायक होगे। आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपको सफलता देगी और आप इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सायंकाल के समय किसी भी तरह के झगड़े हुए वाद विवाद से बचना होगा, नहीं तो कोई कानूनी विवाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सावधानी बरते हैं और खाने पीने पर संयम रखें।

क्रोध विनाशकारी शत्रु : संसार में एक से एक बढ़कर क्रोधी राजा, महाराजा और नवाब-बादशाह हुए

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। दूसरों से सहयोग लेने से आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके किसी सहयोगी के कारण आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

● उपासना, साधना व आराधना : यह ब्राह्मणों की गायत्री

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्यों करने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन संतान के विवाह की चिंता जो आपको सता रही थी, वह समाप्त होती दिख रही है। व्यापार में किसी वृद्ध व्यक्ति का समर्थन आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। इसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति है भी उत्तम बनी हुई है। कार्य के क्षेत्र में सकारात्मक सोच से नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में आज आपको सुखद अनुभूति होगी।

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। आपने जो भी व्यवसाय शुरू किया है, उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार की अपेक्षा ना करें। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और आपके भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी। संतान को अपने भविष्य के लिए कार्य करते देख आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी। 

● ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी रखनी होगी। आपके व्यवसाय में किसी मनचाहे समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा और आपके मित्रो व भाइयों की सहायता से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण आपको तनाव मिल सकता है। आपको किसी से भी लेनदेन करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके भविष्य की योजनाएं सुदृढ़ होंगी।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन विद्यार्थियों को आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसके लिए उन्हें अपने गुरुजनों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक सिध्द होगा। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक चुनोतियो का भी आज विकास होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है। उसमें व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिती उन्नत होगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यवसाय करने वाले लोगों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन उन्हें धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चे पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी वाणी पर संयम रखें, तो आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन जो भी विवाह योग्य जातक हैं, आज उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में खुशी की भावना होगी। आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव करने से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपका कोई कार्य  बहुत लंबे समय से रुका हुआ हैं, तो वह पूरा होंगा। कार्यक्षेत्र में आपके जीवन साथी की सलाह मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों का चुनाव करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं,जिसमें पिता का मार्गदर्शन भी आपको समय समय पर मिलता रहेगा। भाई बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आज कोई उपहार प्राप्त होगा। आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और बाहार के खाने पीने पर संयम बरतना होगा। आपका जीवन साथी आपके सभी प्रयासों में आप का पूर्ण रुप से सहयोग करेगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई कुशल अवसर मिलेगे।

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next