एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 2 जुलाई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Thu, 02 Jul 2026 12:28 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन मानसिक स्तर पर खुद को मजबूत रखना होगा, वर्तमान में जिम्मेदारियों के साथ भार भी बढ़ता नजर आ रहा है. जो लोग लाइजनिंग से संबंधित काम करते हैं उनके लिए दिन महत्वपूर्ण है, वर्तमान समय में कम्युनिकेशन स्किल का पूरा प्रयोग करना होगा. व्यापारी वर्ग सरकारी नियम का उल्लंघन न करें न ही सरकारी अधिकारियों से किसी भी प्रकार का विवाद करें. विद्यार्थियों को आलस्य से दूर रहना चाहिए बहुत सुख-सुविधाएँ वर्तमान शिक्षा की कसौटीओं को कमजोर कर सकता है. सेहत में जो भी समस्याएं हैं उसका कहीं न कहीं संबंध मानसिक तनाव से है. घर से दूर रहने वाले अपनों से संपर्क बनाए रखें.  

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन पॉजिटिव विचारों को अपनाना होगा, तो वहीं महत्वपूर्ण कार्यों पर भी फोकस करना चाहिए. ऑफिस की ओर से  संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावनाएं हैं. जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज थोड़ा सा सजग रहने की सलाह है, आर्थिक हानि होने की आशंका है. हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना होगा जिन लोगों को डायबिटीज़ है उनको अनुशासित आहार लेना चाहिए, साथ ही मीठें के सेवन से भी बचकर रहें. जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने नहीं देना चाहिए, उन पर  अनावश्यक रूप से क्रोध करने से बचना चाहिए. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. घर का वातावरण खराब न हो इसलिए सभी के साथ विनम्रता से रहें.

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन  कुछ लाभ धन के रूप में प्राप्त हो सकता है, ऐसे ही पिछली आर्थिक समस्याओं में भी राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में जो लोग मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़े क्लाइंट के साथ मीटिंग करने की स्थितियां बनेगी और इस मीटिंग से लाभ भी होगा. लोहे और प्लास्टिक के व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा रहेगा. सेहत में हाथों की केयर करने की सलाह दी जाती है, साथ ही हाथ में चोट-चपेट लगने की प्रबल आशंका है. छोटे भाई- बहनों के बदलते व्यवहार को देखकर कुछ तनाव हो सकता है, उनकी संगत पर पैनी निगाह बना कर रखें.

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको गलत फैसला लेने के लिए प्रेरित कर सकती है, ऐसे में संभव हो तो निर्णय लेने से बचें. बॉस की बातों को गंभीरता से अमल करें, इसके अलावा ऑफिशियल पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखना है. कारोबार से जुड़े लोग बड़े क्लाइंटो को अपने सिर माथे लेना चाहिए. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें युवाओं को एड़ी चोटी का जोर लगाना है. यदि आंखों से संबंधित कोई दिक्कत पिछले कई दिनों से चल रही है, तो चेकअप अवश्य कराएं. विवाह योग्य कन्याओं के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. पूरे परिवार के साथ महादेव की आराधना करनी चाहिए. 

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्लान बना होगा, तो वहीं समान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें. ऑफिस के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, महामारी से संबंधित नियमों का पालन करते हुए मनोभाव के साथ यात्रा करें. व्यापारियों को ईर्ष्या करने वालों से बचकर रहना होगा. युवा वर्ग प्रोफेशनल एजुकेशन लेने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए. हेल्थ में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत सामने आ सकती है, समस्या हो या न हो लेकिन आपको नियमित रूप से योग करना चाहिए. बड़े भाई के साथ प्रेमपूर्ण संबंध लाभकारी रहेगा. माता-पिता की सेवा करने का मौका अपने हाथ से जाने न दें.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन ई ज्ञानवर्धक बुक व ई-लर्निंग का सहारा लें, वहीं पढ़ाई के लिए यदि कोई किताबें खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन लाभकारी है. सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ सूचना लेकर आने वाला है. नयी नौकरी के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापारियों को नया स्टॉक रखना शुरु कर देना चाहिए इससे भविष्य में लाभ होने की संभावनाएं बनी है. जिन लोगों का गंभीर बीमारियों के चलते इलाज चल रहा है, वह सेहत का ध्यान रखें. छोटी-सी लापरवाही मुश्किलों में डाल सकती है. महामारी को देखते हुए सजगता बरतें. घर के बड़ों से मतभेद होने की आशंका है.

 पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन में भटकाव की स्थिति निर्णय लेने में भ्रमित कर सकती है, ऐसे में वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहें. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत ख्याति में विस्तार करेगी, प्रमोशन की भी संभावना है. ऑफिस में विवाद करने से बचें, अन्यथा बॉस के पास आपका फीडबैक खराब पहुंच जाएगा. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ व्यापार करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में आपकी व्यापार को सेंध लग सकती है. सेहत की बात करें तो शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक चिंता रहने वाली है.परिवार में यदि कोई नाराज हैं तो उसकी शिकायतों को दूर करें.

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रसन्नता को कम न होने दें, क्योंकि ग्रहों की नकारात्मक स्थिति छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड ऑफ करा सकती है. आपमें एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है लेकिन इसको क्रोध से अलग रखना होगा, तो वहीं दूसरी ओर ऑफिशियल कार्यों में अच्छा प्रदर्शन रखना लाभकारी होगा. हेल्थ में हाई बीपी के मरीज वर्तमान समय में अलर्ट रहें, अग्नि तत्व वाले ग्रह बीपी बढ़ाने के विराक में हैं. घर हो या समाज सभी जगह स्त्रियों को सम्मान करना अच्छे व्यक्तित्व की पहचान बनाएगा. छोटे-भाई बहन से उदार भाव के साथ वार्ता करें यदि आपसे किसी मदद की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें निराश न करें. 

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन दूसरों के साथ ईगो के टकराव से बचना होगा, तो वहीं छोटी-छोटी बातों में तनाव रिश्तों को कमजोर कर सकता है ऐसे में सभी स्थान पर समझदारी का परिचय दें. ऑफिस की ओर टूर पर जाना पड़ सकता है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें, तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है न तो बहुत फायदा होता दिखाई दे रहा है और न ही कोई बहुत बड़ा नुकसान. स्वास्थ्य में खुद को रिफ्रेश रखें, लेकिन सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं. ससुराल पक्ष से कुछ तनाव होने की आशंका है, लेकिन धैर्य का परिचय दें.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य का  पूरा सपोर्ट मिलेगा, तो वहीं पुराने कार्यों का परिणाम लाभ के रूप में भी मिल सकता है. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा, ऐसे में अपने प्रदर्शन में भी कहीं कोई कमी नहीं रखनी है. व्यापार करने वालों को आस्तीन के सांपों से सजग रहना चाहिए किसी पर अति भरोसा करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. हेल्थ को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता भी भरपूर दिखाई दे रही है. युवाओं को गलतियों पर वरिष्ठों से फटकार मिल सकती है. मित्रों या पारिवारिक के सदस्यों के साथ अच्छे समय का आनंद लें. बड़े बुजुर्ग की सेवा और उनकी जरूरतों का आपको ख्याल रखना होगा. 

 प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन महादेव की पूजा अर्चना से दिन की शुरुआत करनी चाहिए. उनको चंदन का तिलक लगाए. अचानक ऑफिस  का कार्य बढ़ता नजर आ रहा है, तो वहीं सह-कर्मियों की भी मदद करनी पड़ेगी. व्यापारी वर्ग शेविंग से कुछ धन कारोबार में लगाने का विचार बनाएं, जिसमें संभवतः उन्हें लाभ भी होगा. युवा वर्ग लक्ष्यों पर फोकस बनाएं रखें, अनावश्यक यात्रा कर कीमती समय को बर्बाद करने से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र मजबूत रहे, ऐसे में खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए. मित्रों के साथ हल्की-फुल्की बात चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाली है. घर परिवार में कहीं से शुभ सूचना मिलने पर मन प्रसन्नचित रहेगा.

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कम्यूनिकेशन को मजबूत करना होगा, साथ ही मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है. ऑफिशियल कार्यों को लेकर जो लोग लगातार कठोर परिश्रम कर रहे हैं वह आज रेस्ट को महत्व दें, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आराम करना चाहती है. रेस्टोरेंट और होटल के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगता हुआ नजर आ रहा है. हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ऐसे में डॉक्टर की सलाह से नियमित कोई कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं. जीवनसाथी को रोजगार से संबंधित कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को आपसी तालमेल बनाकर रहना चाहिए. 

 सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

  1. एक छोटी सी मुस्कान आपके और आपके आसपास के लोगों का दिन खुशनुमा बना सकती है.
  2. बस तू सुन के अपने मन की आज ठान ले प्रण,रुकेगा नही आज के बाद किसी की आवाज सुनकर.
  3. इश्क़ की  ख़ुमारी में  सर-मस्त रहे उम्र-भर, मगर दम-ए-आख़िर झेली कसक इश्क़ की.

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next