मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह भी कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आप आगे बढे़ेंगे। आज का दिन आपके भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। करियर में उन्नति के संकेत हैं और आप नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी है, वरना काम प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस दिन नीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग बना रहेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिजनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें, तो उसमें सावधानी बरतें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कुछ नवीन विषयों में आज गति आएगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत लीक ना करें। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। बड़े सदस्यों का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे आपको घबराना नहीं है। आपकी तरक्की के मार्ग में आपके कुछ विरोधी विरोध कर सकते हैं। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी बिताएंगे।
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी को आप किसी से मेल मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन ध्ययन और अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक मामलों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों को सुने और उनका पूरा सम्मान करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नही होगी।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...! -
जिसके पास सेहत है, उसके पास उम्मीद है; और जिसके पास उम्मीद है, उसके पास सब कुछ है। ~अरबी कहावत...!
-
जल्दी सोना और जल्दी उठना, इंसान को सेहतमंद, धनी और बुद्धिमान बनाता है। ~बेंजामिन फ्रैंकलिन...!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•