मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपके मन को शांति मिलेगी और आपको सभी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। यदि आज आप किसी व्यवसाय की यात्रा पर भी जाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं। आप अपने किए गए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई और बहनों की मदद से आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्यशाली अंक- 7
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज उन्हें समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और जिसके लिए उन्हें प्रशासन का सहयोग भी मिलेगा, जिसके कारण उनके किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को समझदारी से लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश अवश्य करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। भाग्यशाली अंक- 3
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी, जिससे दोनों का आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा कर आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्यशाली अंक- 5
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए उनके प्रतिद्वंदी उनका सिरदर्द बने रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेगे और उनके कार्यों के पूरा होने में विघ्न डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान का कोई परीक्षा परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप जिस भी कार्य को बड़ों के मार्गदर्शन से करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। भाग्यशाली अंक- 8
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपको कष्टो से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार सभी स्थितियां आपके पक्ष में नहीं आएंगी, लेकिन आपको आज उनसे घबराना नहीं है, क्योंकि वह आपको लाभ भी देकर जाएंगी। आज आपको अपने किसी पारिवारिक सदस्य के कारण लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। यदि आपका कोई न्यायिक मामला चल रहा है, तो सायंकाल के समय उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाग्यशाली अंक- 3
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज भाग्यशाली व्यवसायिक क्षेत्र में विस्तार का दिन रहेगा। आपको अपने पुराने कामों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग भी प्रबल होगा, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने परिवार व व्यापार दोनों के कार्य को संभालने के लिए योजना बनानी होगी, नहीं तो एक को संभालने के चक्कर में दूसरा खराब हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं का लाभ उठाकर धन कमाने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपको अपने किसी शत्रु के चक्कर में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अंक- 6
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपका अपने घर व व्यापार की पिछली चली हुई समस्याओं का हल खोजने में व्यतीत होगा। छोटे व्यापारियों के कारोबार में यदि किसी वजह से विघ्न आ रहे हैं, तो उनमे रुकावट आ सकती है जिन्हे आप अपने पिताजी की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों की ओर भी आज आपका रुझान बढ़ेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। भाग्यशाली अंक-4
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतम रहेगा, क्योंकि व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपके कुछ शत्रु आपकी मुसीबतें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपनी किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। भाग्यशाली अंक- 1
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें क्रोध करने से बचना होगा। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा। भाग्यशाली अंक- 9
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आपके व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज कई काम एक साथ आपके हाथ आने से आप की व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको उनमें से यह चुनना होगा कि किस को प्राथमिकता दी जाए। यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान होकर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी का भय बना हुआ है। भाग्यशाली अंक- 7
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी प्रशंसा में चार चांद लगाएगा, लेकिन लाभ कमाने के चक्कर में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिसके कारण सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। भाग्यशाली अंक- 1
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, जिससे आपको परिवार के लोगों का साथ आसानी से हो जाएगा। आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे फरमाइश कर सकते है, जिसे आप पूरी करेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में नई मधुरता आयेगी। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसने अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। भाग्यशाली अंक- 2
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
"आवेश में बिखरने से बेहतर-है ठहर जाना; दो पल का मौन, जिंदगीभर के पछतावे से बचा लेगा...!! -
"बहुत मजबूत हो जाता है वो इंसान जिसने अपने हाथों से खुद के आंसू पोछे हो..! -
"बिना अपना मूल्यांकन किए, प्रशंसा को भीतर ना उतारे..!! -
" कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता..!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!