इंदौर से आज ऐतिहासिक निःशुल्क पदयात्रा देवास प्रस्थान करेंगी : शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil paliwal

इंदौर. राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ, इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक पंड़ित तरुण व्यास महाराज ने पालीवाल वाणी को बताया कि अखंड भारत निर्माण एवं गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को लेकर मध्य प्रदेश ऐतिहासिक शहर इंदौर से देवास निरंतर 14 वीं पदयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन आज दिनांक 14 अक्टूबर, 2026, गुरूवार को दोपहर 3.00 बजे, 202, भोलेनाथ कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, इंदौर से प्रस्थान करेंगी.

शोभायात्रा भोलेनाथ कॉलोनी इंदौर से प्रारंभ होकर से राधाकृष्ण मंदिर, जैन मंदिर, कालानी नगर चौराहा, अंकित होटल, रामचंद्र नगर होते हुए बड़ा गणपति पर संपूर्ण होगी. तद्पश्चात् माँ तुलजा भवानी गरबा मंडल की 101 नन्ही बालिकाएं एवं 101 मातृशक्ति को राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय संरक्षक श्री शंकर लालवानी, श्री कैलाश विजयवर्गीय, संरक्षक पंड़ित योगेन्द्र महंत, श्री वीरेन्द्र गुप्ता, श्री निखिल सोनी, पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री कैलाश बागोरा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

पं. तरुण व्यास महाराज ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह संपूर्ण होने के पश्चात् समस्त पदयात्रियों को सम्मानित करके पदयात्रा का देवास प्रस्थान मार्ग इमली बाजार, चिमनबाग चौराहा, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, विजय नगर, क्षिप्रा होते हुए माँ चामुण्डा व माँ तुलजा भवानी की पवित्र पावन नगरी देवास टेकरी पहुंचेगी, जहाँ माताजी को ध्वजा समर्पित करके महामाई का अनुष्ठान किया जायेगा.  तत्पश्चात् समस्त पदयात्रियों को बस के माध्यम से पुनः इंदौर प्रस्थान होगा. पदयात्रा में जल सेवा व डीजे का वाहन देवास तक साथ -साथ चलेगा.

उक्त पदयात्रा की शोभायात्रा में मातृशक्तियों की संपूर्ण व्यवस्था राष्ट्रीय सनातन संघ महिला मंडल के माध्यम से रहेगी. इस शोभायात्रा में माताजी का रथ, डीजे-वाहन, घोड़ी, बग्गी, राजस्थानी ढोल, तासे, झांकियां रहेगी. पूरे शोभायात्रा मार्ग को संगठन के माध्यम से भगवा ध्वजों से सजाया जायेगा. उक्त पदयात्रा को सफल बनाने की अपील सर्वश्री दिनेश व्यास, नितिन पालीवाल, धर्मेश यादव, अनिकेत मराठा, राहुल जोशी, लालु सेन, गोलू सेन ने की हैं.

  • मोबाईल संवाद: 9009727877, 9340044141

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook