Amet News : तहसीलदार ने किया आगरिया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

विज्ञापन

आमेट. ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया में तहसीलदार पारसमल बुनकर ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप की जांच के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया का आकस्मिक निरिक्षण किया।

विद्यालय में बोर्ड परीक्षा हेतु तैयारी का निरीक्षण करते हुए  निर्देश जारी किए। तहसीलदार ने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन को चखते हुए गुणवत्ता की जांच की। संतोषप्रद पाए जाने पर विद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

साथ ही बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नियमावली को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक संस्था प्रधान रमेश कुमार, मुकेश कुलदीप, प्रकाश चंद्र बुनकर, सद्दीक मोहम्मद नीलगर, शंभू लाल, नरेश गुर्जर, राजेश महावर, गिरधारी लाल मीणा, हंस राज, अरुण भाटी, मीनाक्षी यादव, सरोज शर्मा, मंजू, ललिता नगांरची सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

● M. Ajnabee, Kishan paliwai

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook